भारत

हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ा: PM, CM और मुख्य न्यायाधीश से बातचीत की मांग, उतारने में छूटे पसीने

jantaserishta.com
23 Oct 2024 3:11 PM IST
हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ा: PM, CM और मुख्य न्यायाधीश से बातचीत की मांग, उतारने में छूटे पसीने
x
देखें भयानक वीडियो.

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक 40 साल का व्यक्ति बिजली के बड़े खंभे पर चढ़ गया। पुलिस और दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के साथ उसे नीचे उतारा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार,पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति दिल्ली के शाहदरा के यमुना खादर इलाके में एक हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया।

व्यक्ति की पहचान मधुसूदन विश्वास के तौर पर हुई है। जिसे दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने सुरक्षित नीचे उतारा। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें सुबह 10.30 बजे एक व्यक्ति के हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ने के बारे में सूचना मिली। हमने तुरंत एक रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा। हमारी टीम ने उसे बचाया और सुरक्षित नीचे उतारा। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।’
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति मानसिक रूप से स्थिर नहीं है और उसके कंसल्टेशन के लिए एक मनोचिकित्सक बुलाया गया है। वहीं एएनआई के वीडियो के अनुसार, मधुसूदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ से बात करने की मांग कर रहा था। वह पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर बात करना चाहता था।
डीएफएस के एडीओ यशवंत सिंह मीणा ने बताया, 'सुबह 10.30 बजे हमें एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जो हाई-वोल्टेज खंभे पर चढ़ गया था। वह पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस से बात करने की मांग कर रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहां से है, क्योंकि वह अलग-अलग बातें कह रहा था।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story