भारत

हाईटेंशन लाइन खेत में गिरी, पिता और बेटे के साथ हुआ ये...मचा कोहराम

jantaserishta.com
16 Aug 2022 1:40 PM IST
हाईटेंशन लाइन खेत में गिरी, पिता और बेटे के साथ हुआ ये...मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बड़ी लापरवाही सामने आई है.

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसके चलते दो लोगों की जान चली गई. तेज बारिश और आंधी की वजह से हाईटेंशन लाइन खेत में गिरी. खेत में काम कर रहा किसान और उसका बेटा इसकी चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई. मृतक के परिजनों का कहना है कि तार गिरने से तुरंत करंट बंद हो जाना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ. कुत्ता भी करंट की चपेट में आया.

इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय 45 साल का देशराज खेत में काम कर रहा था. अचनाक 11000 हाई वोल्टेज की तार पेड़ पर गिरी और खेत पर लगे कंटीले तारों से टकरा गई. जिसकी वजह से करंट फैल गया.
पिता को तार से चिपका देख 15 साल लवकुश अपने पिता को बचाने दौड़ा पर वो भी करंट की चपेट में आ गया. पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.
वहीं इस मामले रामनगर के एक्सईएन का कहना है कि हाईटेंशन लाइन से चिपक कर एक किसान और पुत्र की मौत का मामला सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story