भारत
तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
jantaserishta.com
19 April 2026 5:39 PM IST

x
बड़ा हादसा हो गया.
भोपाल/अलीराजपुर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई है। रविवार देर रात एक दोस्त की शादी से घर लौट रहे नाबालिगों के साथ हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अनिल (14 वर्ष, निवासी देवधा गांव), रोशन (17 वर्ष, निवासी बड़ी बीड) और सावन (14 वर्ष, निवासी रतनपुरा) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना बोरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुलिया गांव के पास हुई।
तीनों लड़के एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, जबकि उनके अन्य दोस्त दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पास के एक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लड़कों की बाइक को टक्कर मारी और बिना रुके मौके से फरार हो गया, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। बोरी पुलिस ने 'हिट-एंड-रन' का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक हृदयविदारक घटना है। हम दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। आपपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक चुलिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए चुलिया गांव के पास वाली सड़क पर 'स्पीड ब्रेकर' लगाए जाएं और रोशनी की व्यवस्था में सुधार किया जाए। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास उस अज्ञात वाहन के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे आगे आएं और जांच में पुलिस की मदद करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





