भारत
तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदा, पिता और दो बच्चों की मौत, मां गंभीर
jantaserishta.com
19 July 2025 4:42 PM IST

x
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
संभाजीनगर: महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में सिल्लोड-फुलंब्री महामार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पिता और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गोपाल चंदनसे (36) पत्नी मीना (32), बेटी अन्वी (9) और बेटे हृदय (7) के साथ मोटरसाइकिल पर वालुज से अपने गांव साताला जा रहे थे। इसी दौरान सिल्लोड से फुलंब्री की ओर आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बोरगांव अर्ज फाटे के पास गणपति मंदिर के नजदीक हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल, अन्वी और हृदय की मौके पर ही मौत हो गई। मीना चंदनसे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही वडोद बाजार पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल मीना को अस्पताल भेजा गया। हादसे में मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई थी, जिसके कारण शवों और घायल को निकालना मुश्किल हो रहा था। जेसीबी और हाइड्रा मशीनों का उपयोग कर ट्रक को हटाया गया और शवों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच होगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसों के बाद मौके पर पुलिस और राहत दल पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Tagsमहाराष्ट्रतेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंदाएक्सीडेंटMaharashtraspeeding truck rams into motorcycleaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





