भारत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में लगभग 20 लोग घायल

Rani Sahu
13 Feb 2022 4:09 PM GMT
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में लगभग 20 लोग घायल
x
पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई

पन्ना जिले के कृष्णा कल्याणपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कृष्णा कल्याणपुर में घटना शनिवार रात को हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर करीब 30 लोग प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इनमें महिला-पुरुष दोनों थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज बताई गई थी। अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो मदद के लिए पहुंचे। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


Next Story