भारत
तेज रफ्तार Thar बनी काल, दो की जान गई, जानें कैसे हुआ हादसा
jantaserishta.com
29 March 2025 10:05 AM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज रफ्तार में जा रही थार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन शव उठाने के दौरान परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई. गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम करने की भी कोशिश की. पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मथुरा की शहर कोतवाली इलाके में दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुआ. घटनास्थल से पुलिस को थार कार के अंदर शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट मिले, जिससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया. परिजनों का आरोप है कि नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे लोगों ने यह दर्दनाक हादसा किया.
हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.
सीओ सिटी मथुरा भूषण वर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना की विस्तृत जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि थार कार चला रहे आरोपी नशे में थे या नहीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





