
x
देखें VIDEO...
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने दुर्घटना की खबर सामने आए है. यहां एक तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के लुलु मॉल के नजदीक हुई है.
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी से दूर सड़क पर जा गिरे, जबकि उनकी स्कूटी SUV के नीचे फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही.
हादसे के दौरान स्कूटी SUV के नीचे बुरी तरह फंसी रही और सड़क पर घिसटने से चिंगारियां उठती रहीं. हैरानी की बात यह है कि आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने का कोई प्रयास नहीं किया. इस खौफनाक नजारे को देखकर सड़क पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. वहां मौजूद लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर लाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने फ़ौरन कार्रवाई शुरू की.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वाहन की पहचान गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर बृजेश सिंह के नाम से हुई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस पर दबाव बढ़ाया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस बृजेश सिंह से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या चालक नशे में था या कोई अन्य वजह इस दुर्घटना के पीछे थी.
ये लखनऊ की सड़कों पर विचर रहे हैवान हैं!
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) March 25, 2025
लुलु मॉल के पास तेज़ रफ्तार एसयूवी की टक्कर से स्कूटी सवार भाई - बहन छिटक कर दूर गिरे, एसयूवी में फंसकर कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई स्कूटी, जिससे सड़क पर फैलती रही चिंगारी. लेकिन नही रोकी एसयूवी।
राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर… pic.twitter.com/dLyrHzugik
TagsSUV ने भाई-बहन को कुचलाSUV crushed brother and sisterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





