भारत

तेज रफ्तार ने छीन ली जिंदगी, कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, मचा कोहराम

jantaserishta.com
19 Feb 2023 10:31 AM IST
तेज रफ्तार ने छीन ली जिंदगी, कार और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक ओमनी कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को दिवियापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया.
अस्पताल में डाक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र में हुई है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दिबियापुर में उमाशंकर नाम के व्यक्ति ओमनी कार से अपने परिवार के साथ फफूंद की ओर जा रहे थे. फफूंद थाना क्षेत्र के जसा गांव के रहने वाले देवेन्द्र उर्फ छुन्ना अपनी बाइक से गांव की तरह आ रहे थे और इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास बाइक और कार की जबरजस्त टक्कर हो गई.
इस हादसे में बाइक सवार देवेन्द्र उर्फ छुन्ना गम्भीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कार सवार उमाशंकर सिंह, लखपता सिंह और उनकी पत्नी रामप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story