
x
गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
रांची: झारखंड में रांची-पटना रोड पर हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसा घाटी में एक एसयूवी स्कॉर्पियो के पलटने से हुआ। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसपर सवार सात में से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि गाड़ी पर सवार लोग झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों व घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Tagsहजारीबागझारखंडझारखंड पुलिसस्कॉर्पियो पलटीएक्सीडेंटHazaribaghJharkhandJharkhand PoliceScorpio overturnedAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





