भारत

उड़ गए परखच्चे...तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर बस से टकराई, आधा दर्जन घायल

jantaserishta.com
23 March 2023 4:40 PM IST
उड़ गए परखच्चे...तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर बस से टकराई, आधा दर्जन घायल
x
देखें भयानक VIDEO.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट के निकट स्थित हिंडन नदी के पुल के पास नोएडा की तरफ आते हुए तेज रफ्तार मर्सिडीज कार रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की मर्सिडीज कार परखच्चे उड़ गये और कार बस में नीचे फंस गई। टक्कर के बाद दोनों गाडिया पुल से नीचे लटक गई। मर्सिडीज कार समेत बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद जाम लग गया था जिसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की रोडवेज बस और मर्सिडीज कार की हालत बुरी हो गई। दोनों गाड़ियां पुल से नीचे लटक गईं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि जीरो पॉइंट के निकट स्थित हिंडन पुल पर एक मर्सिडीज कार रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस से टक्कर हो गयी, जिसमें मर्सिडीज कार बस में नीचे फंस गई। कार को जेपी ग्रीन्स थाना बीटा 2 निवासी राघव गुप्ता चला रहे थे। राघव गुप्ता और घायल बस ड्राइवर को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे जाम लग गया था। जिसके कारण ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि टीआई और थाने का फोर्स और संबंधित एसीपी मौके पर मौजूद है बस व कार को क्रेन की मदद से मौके से हटा दिया गया है। कुछ समय के डायवर्ट किया गया था, यातायात सामान्य हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story