भारत

तेज रफ्तार डंपर ने वाहनों को लिया चपेट में, एक की मौत और कई लोग घायल

Nilmani Pal
9 April 2025 6:55 AM IST
तेज रफ्तार डंपर ने वाहनों को लिया चपेट में, एक की मौत और कई लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर

अयोध्या। लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य पांच लोगों के गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की दरमियानी देर रात अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से पांच के गंभीर चोटें लगी हैं. जबकि एक को मामूली चोटें लगी हैं.

अयोध्या के श्री राम अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शाक्य ने बताया हैं, 'घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. एक मरीज को मामूली चोट आई है, जिसका इलाज यहां चल रहा है. जबकि अन्य पांच को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है...'

घटना में घायल हुए लोगों में से एक राजा बाबू ने बताया, 'लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी. मैं अपनी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा...डंपर ने कई अन्य लोगों और वाहनों को टक्कर मारी और एक व्यक्ति को कुचल दिया. मेरे पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं...'


Next Story