भारत
तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, 1 बीटेक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
14 Jan 2023 3:07 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस घटना में मौके पर बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि 1 छात्र घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतक छात्र बिहार का है रहने वाला है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14.01.2023 को थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत प्रात: 2:00 बजे सूरजपुर से परी चौक की तरफ जा रहे ट्रक आईसर कैंटर नंबर के द्वारा अल्फा वन गेट नंबर 1 के सामने तुगलपुर से आकर यू-टर्न लेकर परी चौक की तरफ जाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर विकास पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी कुरैया जिला सारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल शुभम साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी छतरपुर दिल्ली को बेहोशी हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की बॉडी कैलाश अस्पताल में है। आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है। घायल के परिजन मौके पर हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायल और मृतक दोनों बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





