भारत

तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची की मौत

jantaserishta.com
27 July 2025 12:11 PM IST
तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची की मौत
x
दो गिरफ्तार.
नोएडा: नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई और स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार गुल मोहम्मद अपनी 5 वर्षीय बेटी को चाइल्ड पीजीआई अस्पताल दिखाने जा रहे थे। उनके साथ एक अन्य युवक राजा भी मौजूद था। जैसे ही उनकी स्कूटी सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में पहुंची, तेज रफ्तार से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इस हादसे में गुल मोहम्मद की बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गुल मोहम्मद और राजा को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार में सवार दो युवक अभिषेक और यश को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में 3 जून को एक बेलगाम थार ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों के बीच पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद हमलावर ने थार को तेजी से युवक की ओर दौड़ाया और उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क से उछलकर नाली में जा गिरा था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null