LIVE VIDEO: खंभे से टकराकर तेज रफ्तार ऑडी Q3 के उड़े परखच्चे, विधायक के बेटे-बहू समेत सात की मौत, सामने आया CCTV फुटेज, देखें यहां

कर्नाटक के बेंगलुरु में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक ऑडी कार बिजली के खंभे से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. वे सभी कार में सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वो चकनाचूर हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात 1 बजकर 45 मिनट के आसपास हुआ. ये हादसा बेंगलुरु सिटी के कोरामंगला में हुआ. बताया जा रहा है कि एक ऑडी Q3 बहुत तेज रफ्तार में थी और इसी वजह से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. कार सवार 7 में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया.
#WATCH
— Kiran Parashar (@KiranParashar21) August 31, 2021
7 persons in #Bengaluru die in road accident after they #Audi Q3 they were traveling hit the wall in Koramangala in the early hours of Tuesday. @DarshanDevaiahB @IEBengaluru @IExpressSouth @IndianExpress pic.twitter.com/mtXOkGS2kr
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





