भारत
झारखंड: हाई स्कूलों को मई में मिलेंगे 9000 नए शिक्षक, सीएम सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
jantaserishta.com
27 April 2023 3:59 PM IST

x
DEMO PIC
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के हाई स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी दूर होने वाली है। मई में नौ हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 मई को खेलगांव में आयोजित किए जाने वाले एक समारोह में इन शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
नियुक्ति की प्रक्रिया झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) और झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) के जरिये पूरी की जा रही है। दरअसल इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया 2016 में ही शुरू हुई थी, लेकिन आरक्षण एवं अन्य विवादों के चलते परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। हाल में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद इनकी नियुक्ति की अड़चन दूर हो गई है। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने बताया कि विभाग शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए प्रयासरत है।
इनके अलावा आने वाले दिनों में शिक्षकों के अन्य रिक्त पदों के लिए भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जेएसएससी के जरिये राज्य के प्लस टू स्कूलों में 2137 पीजीटी शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इसके अलावा 265 बैकलॉग रिक्तियों को भरा जायेगा। कस्तूरबा स्कूलों में भी 400 शिक्षकों की नियुक्ति होगी वहीं मॉडल स्कूलों में भी 2000 शिक्षकों को नियुक्त करने की तैयारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





