भारत

अयाशी का धंधा: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, लोगों ने बोला धावा, और फिर...

jantaserishta.com
31 Aug 2021 2:32 PM IST
अयाशी का धंधा: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, लोगों ने बोला धावा, और फिर...
x
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें हिरासत में ले लिया.

मुजफ्फरपुर:- बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार देर रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय लोगों के सहयोग से इस रैकेट के संचालक और पटना की एक लड़की समेत तीन को पकड़ा गया, जिसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला। पहले तो लोगों ने इन सभी की पकड़ पिटाई की, फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद अहियापुर और मिठनपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें हिरासत में ले लिया।

पूरा मामला अहियापुर थाना इलाके के सर सैयद कालोनी का है। बताया गया कि सर सैयद कॉलनी के एक मकान में मिठनपुरा का शराब धंधेबाज किराये पर कमरा लेकर देह व्यापार रैकेट चला रहा था। मोहल्ले के लोगों को उसकी गतिविधि पर कई दिनों से संदेह हो रहा था। इस बीच सोमवार की देर रात वहां पर कुछ ग्राहक आए। इसके बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे के चलते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फिर मकान में मौजूद लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद नाराज लोगों ने उनकी पिटाई भी की। इसी बीच भीड़ में कई ग्राहक वहां से भाग निकले। जब वहां पुलिस पहुंची तो सभी को वहां से बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने बताया कि अभी उनसे पूछताछ के बाद सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट का संचालन मिठनपुरा का एक युवक कर रहा था। कुछ दिन पहले वह शराब मामले में पकड़ा गया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया है। जेल से निकलने के बाद पटना की एक लड़की को फंसाकर यहां लाया और ये काम शुरू कर दिया। मौके से नशीली दवाएं, इंजेक्शन और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस सभी ब‍िंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story