भारत
हाई प्रोफाइल ड्रामा LIVE वीडियो, देखकर लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर
jantaserishta.com
15 Sept 2025 5:55 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
ऊधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में बुआ-भतीजी के बीच हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और युवती के बीच जोरदार मारपीट होती दिख रही है. वीडियो में पहले महिला युवती को थप्पड़ मारती है, जिसके बाद युवती भी महिला के बाल पकड़कर जवाब देती है.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान महिला युवती का हाथ मुंह में लेकर दांत से काट देती है. पूरी घटना को किसी ने गाड़ी में बैठकर अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया.
घटना के बाद युवती ने रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. युवती ने पुलिस को बताया कि यह महिला उसकी मुंह बोली बुआ है. उसका आरोप है कि नाबालिग रहते हुए बुआ ने उसे अपने घर पर रखकर घर का काम कराया. जब वह बालिग हुई और बाहर काम करके पैसे कमाने लगी तो बुआ ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
युवती ने बताया कि उसके ऊपर दो बहनों की जिम्मेदारी है. अगर वह बाहर काम नहीं करेगी तो घर का खर्च कैसे चलेगा. इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और बुआ ने उसके साथ मारपीट की और हाथ में दांत भी काट लिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





