छेड़खानी का हाई प्रोफाइल मामला: जाने माने उद्योगपति पर नौकरानी ने लगाया रेप की कोशिश का गंभीर आरोप, हुआ फरार

DEMO PIC
झारखंड में धनबाद जिले के जाने माने उद्योगपति के खिलाफ उनके घर में ही रहने वाली नौकरानी ने छेड़खानी और रेप की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है.
प्रभा कुटीर के मालिक और जिले के जाने-माने उद्योगपति महेंद्र अग्रवाल उर्फ मोहन बाबू के ऊपर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने न सिर्फ छेड़खानी बल्कि कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीड़िता ने कैमरे के सामने बताया कि किस तरह से उनके साथ उद्योगपति ने दुर्व्यवहार किया और उसके साथ दरिंदगी करने की कोशिश की.
धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के साथ धनबाद के जाने माने उद्योगपति महेंद्र अग्रवाल उर्फ मोहन बाबू के ऊपर उसके ही घर की नौकरानी ने छेड़खानी और रेप और दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कराया है. उसके बाद पीड़िता को धारा 164 के बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया.
बैंक मोड़ थाना प्रभारी वीर कुमार ने बताया कि नौकरानी द्वारा छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद प्रभा कुटीर के ऑनर और जिले के जाने माने उद्योगपति महेंद्र अग्रवाल उर्फ़ मोहन बाबू फरार चल रहे हैं. धनबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पीड़िता को धारा 164 के तहत बयान के लिए कोर्ट भेजा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





