भारत
हाई-प्रोफाइल कॉल गर्ल रैकेट का खुलासा, 11 युवतियां गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 March 2025 9:41 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कार्रवाई फिल्मी अंदाज में.
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में एक हाई-प्रोफाइल कॉल गर्ल स्कैंडल (Call Girl Scandal) का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने एक विला पर छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त 11 युवतियों और दलाल को गिरफ्तार किया है. यह रैकेट बड़े शहरों से लड़कियों को बुलाकर संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने इस ऑपरेशन को बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया.
पुलिस ने रेड से पहले एक पुलिस जवान को ग्राहक बनाकर विला में भेजा. जैसे ही वह अंदर पहुंचा, उसकी मुलाकात दलाल ओम प्रकाश जैन से हुई. दलाल ने लड़कियों से मिलवाकर उसे एक को चुनने के लिए कहा. जैसे ही सौदा तय हुआ, डमी ग्राहक (पुलिसकर्मी) को लड़की के साथ एक कमरे में भेज दिया गया. पुलिसकर्मी ने मौका देखकर अपनी टीम को इशारा किया, जिसके बाद पूरी पुलिस टीम विला में धमक पड़ी.
जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, विला के अलग-अलग कमरों में लड़कियां मिलीं. दलाल ओम प्रकाश को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया, जबकि वहां से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई. पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और आगरा जैसे बड़े शहरों से बुलाया गया था और उन्हें इस धंधे में जबरन धकेला गया था.
इस पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दलाल ओम प्रकाश जैन के खिलाफ पहले भी अवैध देह व्यापार से जुड़े दो मामले दर्ज हैं. पुलिस को शक है कि यह रैकेट केवल उदयपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों में भी इसका नेटवर्क फैला हुआ हो सकता है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस रैकेट के मास्टरमाइंड और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





