
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में कश्मीरी पंडितों और गैर मुस्लिम लोगों पर हो रहे हमलों से केंद्र सरकार चिंतित है. टारगेट किलिंग (Target Killing) से लगातार बिगड़ रहे हालात को संभालने के लिए गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर आज दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग में अमित शाह ने घाटी के हालात पर समीक्षा की. अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात के लिए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के चीफ नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे. उनके अलावा मीटिंग में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी पहुंचे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





