हाईकोर्ट की टिप्पणी, गेमकिंग-11 जुआ है या नहीं? विचार करे सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से उस प्रतिवेदन पर विचार करने को कहा है जिसमें दावा किया गया है कि काल्पनिक खेल 'गेमकिंग- 11' जुआ नहीं बल्कि कौशल का एक खेल है। प्रतिवेदन में पुलिस और सरकर से अन्य संबंधित अधिकारियों को गेमकिंग 11 खेल के संचालन में किसी तरह का बाधा पहुंचाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। जस्टिस वी. कामेश्वर राव ने 'ड्रीम 7 एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है। उन्होंने सरकार और सक्षम प्राधिकार को याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए प्रतिवेदन पर मौजूदा कानून, नीतियों के तहत विचार करने और समुचित निर्णय लेने को कहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





