भारत

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शादी समारोह में म्यूजिक बजाने के लिए लाइसेंस फीस देनी होगी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 May 2022 11:23 AM IST
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, शादी समारोह में म्यूजिक बजाने के लिए लाइसेंस फीस देनी होगी, जानें पूरा मामला
x

नई दिल्ली: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High Court) ने अपने एक फैसले में शादी समारोह (Wedding Parties) में बजने वाले फिल्मी गानों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए एक बड़ा आदेश जारी किया है. हाई कोर्ट ने कहा है कि अब सार्वजनिक जगहों जैसे बैंक्वेट हाल और मैरिज होम जैसी जगहों पर होने वाले शादी समारोह में संगीत (Music) बचाने के लिए आयोजनकर्ताओं को लाइसेंस लेना होगा.

इस आदेश के तहत सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के सामाजिक समारोहों में लोग बिना लाइसेंस फीस दिए संगीत नहीं बजा सकेंगे. इस सिलसिले में नोवेक्स (Novex) कंपनी ने याचिका दाखिल करते हुए अदालत से कॉपीराइट के नाम पर संगीत बजाने की इजाजत देने के एवज में लाइसेंस फीस की मांग की थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब किसी भी होटल, शादी समारोह आयोजित कराने वाले हॉल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह के आयोजन पर म्यूजिक बजाने के लिए पहले से निर्धारित लाइसेंस फीस (License Fees) देनी ही होगी.
इस सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने Registrar of copyrights के नोटिस को रद्द करते हुए कहा कि उनका ये फैसला घरों में होने में होने वाली शादियों पर लागू नहीं होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story