
x
जानें पूरा मामला.
हैदराबाद: तेलंगाना हाईकोर्ट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और अन्य के खिलाफ पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का ‘निर्देश’ देने वाले शहर की अदालत के एक जज को निलंबित कर दिया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय से शिकायत किए जाने के बाद अदालत की प्रशासनिक इकाई द्वारा विशेष सांसद/विधायक अदालत के न्यायाधीश के. जया कुमार के खिलाफ यह एक्शन लिया गया.
सूत्रों ने निलंबन के कारणों का खुलासा किए बिना कहा, ‘यह (न्यायाधीश का निलंबन) प्रशासनिक फैसला है.’ तेलंगाना के आबकारी मंत्री वी. श्रीनिवास गौड द्वारा 2018 विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामा में कथित ‘छेड़छाड़’ के मामले को सत्र अदालत द्वारा सामने लाया गया था और इसके बाद पुलिस ने 11 अगस्त को गौड, सीईसी कुमार और अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.
यह मामला महबूबनगर के एक निवासी की निजी शिकायत पर अदालत द्वारा पुलिस को भेजा गया था, जिसने आरोप लगाया था कि महबूबनगर के विधायक गौड़ ने तथ्यों को छिपाकर चुनावी हलफनामे के साथ "छेड़छाड़" की थी. जबकि गौड़ को पहले आरोपी के रूप में नामित किया गया था और मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और कई अन्य अधिकारियों को सह-आरोपी बनाया गया था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ मिलकर अधिकारियों ने बिना कार्रवाई हलफनामे के मामले को बंद कर दिया.
Tagsतेलंगाना हाईकोर्टतेलंगाना पुलिसजजतेलंगाना न्यूज़Telangana High CourtTelangana PoliceJudgeTelangana News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





