भारत

हाईकोर्ट का एक्शन, जमादार को किया सस्पेंड, जानें वजह

jantaserishta.com
1 Dec 2022 2:03 PM IST
हाईकोर्ट का एक्शन, जमादार को किया सस्पेंड, जानें वजह
x

प्रतीकात्मक तस्वीर | DEMO PIC 

कमर पर पेटीएम बारकोड स्कैनर लगाकर वकीलो से ऑनलाइन बख्शीश मांग रहा था.
प्रयागराज: आपने कर्मचारियों को बख्शीश लेते तो खूब देखा होगा लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक कोर्ट जमादार अनोखे ढंग से बख्शीश मांगने लगा. जिसकी फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कोर्ट जमादार अपने कमर पर पेटीएम बारकोड स्कैनर लगाकर वकीलो से ऑनलाइन बख्शीश मांग रहा था. इसके बाद कोर्ट ने उसे सस्पेंड कर दिया.
बारकोड के जरिए वकीलों से बक्शीस लेने वाले कोर्ट जमादार कभी फोटो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने इसे गंभीरता से लिया. और उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद उसे निलबिंत कर दिया गया.
निलंबन के आदेश में लिखा गया है कि न्यायालय जमादार राजेन्द्र कुमार-1 कर्मचारी नंबर 5098 के खिलाफ सख्त एक्शन हुआ है. बंडल लिफ्टर राजेन्द्र कुमार कोर्ट परिसर में पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. वही निलंबन अवधि के दौरान वह इस माननीय न्यायालय के नजारत अनुभग से जुड़ा रहेगा और वह पूर्व स्वीकृति के बिना स्टेशन भी नहीं छोड़ेगा. ये निलंबन का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग द्वारा दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story