हाईकोर्ट ने 33 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, इनकी हुई पदोन्नति

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 33 न्यायिक अधिकारियों के तबादला और 12 न्यायिक अधिकारियों को नई नियुक्तियां देने के आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट की ओर से शुक्रवार देर शाम अधिसूचना जारी की गई। सभी न्यायिक अधिकारियों को दस दिसंबर तक पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार पुरेंद्र वैद्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कुल्लू से तबदील कर बिलासपुर में तैनात किया गया है। रामकृष्ण शर्मा निदेशक हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी को स्थानांतरित कर फैमिली कोर्ट के मुख्य जज के पद पर शिमला में तैनात किया गया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार को बिलासपुर से कुल्लू में लगाया गया है। फैमिली कोर्ट शिमला के मुख्य जज राजीव बाली को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमन सूद को घुमारवीं से इसी पद पर सीबीआई कोर्ट शिमला में लगाया गया है। अपर्णा शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला दो को शिमला एक के पद पर तैनात किया गया है। प्रवीण चौहान को सीबीआई कोर्ट से स्थानांतरित कर शिमला दो के पद पर लगाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





