भारत

CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, CBI करेगी जांच

jantaserishta.com
5 Oct 2026 11:05 AM IST
CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, CBI करेगी जांच
x
दिया निर्देश.
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है. कोर्ट ने सीबीआई को दो महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.
दरअसल, ये मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पंजाब के महानिदेशक पुलिस (DGP) को लिखे गए तीन पत्रों से जुड़ा है. इन पत्रों में ईडी ने आरोप लगाया था कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएलयू और अन्य सरकारी कामों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. ईडी ने इन पत्रों में कुछ निजी व्यक्तियों के साथ-साथ पंजाब मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुमन का भी विशेष रूप से दर्ज किया था.
ईडी की ओर से भेजे गए इन तीन पत्रों में सीएमओ और कुछ व्यक्तियों की भूमिका बताई गई थी. पत्रों में पंजाब पुलिस के डीजीपी से इन आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. इसके बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो मामला अदालत तक पहुंच गया. अधिवक्ता निखिल सराफ ने पुलिस की निष्क्रियता को चुनौती देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर निष्पक्ष जांच की मांग की.
हाईकोर्ट ने आज इस पीआईएल पर सुनवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखा और जांच का जिम्मा पंजाब पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया. हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी सीबीआई को पूरे मामले की पड़ताल कर दो महीने की तय समयसीमा के अंदर अपनी विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story