बड़ी संख्या में जजों का ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने जारी की सूची

उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जिला अदालतों में बड़ा बदलाव हुआ है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को कुल 63 जजों के ट्रांसफर का आदेश दिया है. इनमें गाजीपुर, वाराणसी, बलिया समेत अन्य कई जिलों के जजों का ट्रांसफर भी किया गया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के ताजा आदेश में जिला जजों, अपर जिला जजों और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के जजों का ट्रांसफर किया गया है. कई जिला जजों के अलावा अन्य कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर भी हाईकोर्ट ने अपने ताजा फैसले में किया है.
हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, दिवेश चंद्र सामंत अब कासगंज के जिला जज होंगे. जबकि ज्योत्सना शर्मा को कासगंज से झांसी शिफ्ट किया गया है. वहीं, रामेश्वर को गाजीपुर का जिला जज नियुक्त किया गया है. वहीं, राघवेंद्र को गाजीपुर से शिफ्ट कर हरदोई भेजा गया है.
प्रशासन के मुताबिक, वाराणसी के जिला जज उमेश चंद्र शर्मा को जिला जज मेरठ, नलिन कुमार श्रीवास्तव को मेरठ से जिला जज वाराणसी, बलरामपुर के जिला जज सुरेंद्र सिंह प्रथम कामर्शियल कोर्ट गोरखपुर का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





