भारत
हाईकोर्ट ने चर्चित अफसर समीर वानखेड़े को फटकारा, सीबीआई को दिया झटका
jantaserishta.com
22 May 2023 2:47 PM IST

x
गिरफ्तारी पर लगाई रोक.
मुंबई: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच करने वाले एक्स-एनसीबी अधिकारी का नाम इस समय आए दिन चर्चाओं में बना हुआ है. जहां समीर वानखेड़े मुश्किलों में फंस गए हैं और कोर्ट में लगातार उनकी पेशी हो रही है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 8 जून की रखी है और तब तक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं और जब भी जांच होगी तो बुलाए जाने पर याचिकाकर्ता को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा. कोर्ट ने 19 मई के आदेश को आगे बढ़ाया और सीबीआई से वानखेड़े के खिलाफ कोई सख्त एक्शन ने लेने को कहा.
आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में उगाही के आरोपों में घिरे समीर वानखेड़े की बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को खिंचाई की. अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर और शाहरुख खान के बीच हुई चैट के मीडिया में लीक होने पर भी सवाल उठाया. अदालत ने वानखेड़े से पूछा कि क्या आपने ही मीडिया में उन चैट्स को लीक किया है. अदालत ने कहा कि जब यह मामला कोर्ट में लंबित है, तब भी इससे जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर क्यों तैर रही हैं. हालांकि उच्च न्यायालय ने समीर वानखेड़े को राहत भी दी है कि उन्हें 8 जून तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.
Tagsनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोसमीर वानखेड़ेबॉम्बे हाईकोर्टNarcotics Control BureauSameer WankhedeBombay High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





