हाई कोर्ट ने पलटा निचली कोर्ट का फैसला, महिला की मौत मामले में चार लोग बरी, जाने क्या था मामला?

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला की मौत के मामले में चार लोगों को बरी कर दिया हैं. दरअसल, शादी के दो महीने बाद ही एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी. महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी मेघा के ससुराल वाले दहेज की वजह से उसे परेशान करते थे. इस मामले में निचली अदालत ने परिवार के चार सदस्यों महिला के पति, उसके माता पिता और भाई को दोषी करार दिया था. सोलापुर अदालत ने आरोपी परिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया है. अदालत ने कहा है कि अभियोजन पक्ष सबूतों के आधार पर अपने दावे को साबित नहीं कर सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





