नकदी-गहने से भरा बैग उड़ाया: हाईकोर्ट जज के भाई का बैग पार, मचा हड़कंप

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चोरों ने एक बड़े नामी होटल से हाईकोर्ट जज के भाई का बैग पार कर दिया. बैग में कैश, हीरे का हार, iPhone और एक लाख रुपये नकद थे. यह वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार बेटे की सगाई के लिए होटल में आया था. मामला जज के रिश्तेदार का था, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही आला अफसर भी चोरों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल पाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





