भारत

हाई कोर्ट ने भाजपा नेता को दी बड़ी राहत, महिला मंत्री को अपशब्द कहने का आरोप, VIDEO

jantaserishta.com
20 Dec 2024 5:56 PM IST
हाई कोर्ट ने भाजपा नेता को दी बड़ी राहत, महिला मंत्री को अपशब्द कहने का आरोप, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता सी.टी. रवि को जमानत दे दी। सी.टी. रवि को कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कल विधान परिषद में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
BJP नेता सीटी रवि गिरफ्तार
रवि ने मंत्री लक्ष्मी के आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला है। कांग्रेस उन्हें फंसा रही है। उन्होंने कभी महिला मंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। रवि ने कांग्रेस नेताओं और पुलिस पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो पुलिस और कांग्रेस इसकी जिम्मेदार होगी।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सीटी रवि को लेकर कहा है कि वे सीरियर एब्यूजर हैं। यह पहली बार नहीं है कि रवि किसी को अपशब्द कह रहे हैं। उन्होंने सिद्धारमैया को सिदरामुल्ला खान और राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट कहा है। हमारी नेता जब उनके खिलाफ बोलीं तो रवि ने उन्हें 12 बार प्रॉस्टिट्यूट कहा। अगर किसी के पास सबूत नहीं हैं, तो मैं देता हूं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेता सीटी रवि के लिए भाजपा के समर्थन की आलोचना की है। उन्होंने कहा- वे लोग महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का समर्थन कर रहे हैं।
अंकलगी पुलिस स्टेशन से दूसरे जगह भेजे गए भाजपा एमएलसी सी.टी. रवि ने कहा, "अब तक मुझे तीन जिलों बेलगावी, धाधवड और बागलकोट में ट्रांसफर किया गया है। कोई भी यह नहीं बता रहा है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन बाद में बोलूंगा। मैं यह कह सकता हूं कि यह एक तानाशाही सरकार है। अब तक मुझे मेरे खिलाफ दर्ज मामले के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story