भारत
हाईकोर्ट ने छेड़छाड़ केस में अनोखी सजा सुनाई, महिला रिश्तेदार को बनाया था निशाना
jantaserishta.com
10 Aug 2024 9:08 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
FIR खारिज.
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपियों को अनोखी सजा सुनाई है कोर्ट ने महिला रिश्तेदार से छेड़छाड़ और उसे चोट पहुंचाने के आरोपी एक व्यक्ति और उसके दो बेटों के खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज कर उन्हें 50-50 नीम के पौधे लगाने का निर्देश दिया। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद अदालत ने कहा कि उन्होंने पुष्टि की है कि बिना किसी धमकी, दबाव या जबरदस्ती के उनके बीच मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। ऐसे में अगर प्राथमिकी खारिज कर दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता की अध्यक्षता वाली कोर्ट ने हर एक आरोपी को समझौते के तहत 50 नीम के पौधे लगाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह फैसला तब सुनाया जब अदालत को सूचित किया गया कि विवाद, जिसमें छेड़छाड़, चोट पहुंचाना, चोरी और गलत तरीके से रोकने के आरोप शामिल थे, को मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया गया है। यह मामला 2015 का है। शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों ही रिश्तेदार हैं और उन्होंने मामले को खत्म करने और आगे नहीं बढ़ने की इच्छा जाहिर की है।
जस्टिस मेंदीरत्ता ने पारिवारिक विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर देते हुए कहा, 'तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, याचिकाकर्ताओं पर जुर्माना लगाने के बजाय, उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे 50-50 नीम के पौधे लगाएं।' यह पौधारोपण छावला पुलिस स्टेशन में, उपयुक्त बागवानी अधिकारियों की देखरेख में किया जाना चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया कि लगाए गए पौधों की तस्वीरें, पुलिस रिपोर्ट के साथ, आठ हफ्ते के अंदर पेश की जानी चाहिए। इसके अलावा, पौधों के रखरखाव की देखरेख अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए, ताकि पर्यावरण पहल की सफलता सुनिश्चित हो सके।
इससे पहले दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक 61 साल के आरोपी शख्स को 30 पौधे लगाने की सजा सुनाई थी। यह सजा देने के बाद अदालत ने केस को बंद कर दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है। दरअसल धारा 354 के तहत व्यक्ति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। जिसपर जस्टिस ने कहा कि दोनों पार्टियों ने मामले को सुलझा लिया है, ऐसे में इसे लंबित रखने का कोई लाभ नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





