भारत
हाईकोर्ट ने अंधविश्वासों पर अंकुश लगाने को दायर याचिका की खारिज
jantaserishta.com
16 Jun 2023 12:07 PM IST

x
कोच्चि (आईएएनएस)| केरल उच्च न्यायालय ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जादू-टोना और काला जादू जैसी अंधविश्वासी प्रथाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार को कानून बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी। यह याचिका केरल युक्ति वादी संघम नामक संगठन ने दायर की थी। याचिका राज्य में मानव बलि की एक घटना के आलोक में दायर की गई थी, जिसमें दो महिलाओं की हत्या कर दी गई थी और उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया था।
मुख्य न्यायाधीश एस.वी. भट्टी और न्यायमूर्ति बसंत बालाजी ने याचिका खारिज कर दी। याचिका में कहा गया कि, काले जादू और जादू-टोने की अंधविश्वास के संबंध में मानव बलि और अन्य प्रकार के हमलों के कई मामले सामने आए हैं। भगवान की कृपा के लिए, वित्तीय लाभ, नौकरी प्राप्त करने, पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने, बच्चों का जन्म, और अन्य इच्छाओं के लिए कुछ लोग काले जादू और जादू टोने का अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से दलित वर्ग के लोग अधिक हैं, और बच्चे व महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं।
याचिकाकर्ता-संगठन का दावा है कि उसने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से संपर्क किया है और कानून के लिए मॉडल बिल प्रस्तुत किया है, ताकि इस मुद्दे से निपटने के लिए कानून बनाया जा सके। लेकिन कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है, इसलिए याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में, राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि वह अंधविश्वास विरोधी कानून बनाने पर विचार कर रही है।
Tagsकेरल उच्च न्यायालयअंधविश्वासयाचिकाकेरलकेरल न्यूज़kerala high courtsuperstitionpetitionkeralakerala news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





