भारत

हाईकमान का फरमान, बीजेपी प्रवक्ताओं को कही यह बात

jantaserishta.com
7 Jun 2022 12:59 PM IST
हाईकमान का फरमान, बीजेपी प्रवक्ताओं को कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर हुए विवाद के बाद अब बीजेपी एक्शन में आ गई है. बीजेपी ने यूपी में अपने प्रवक्ताओं पर लगाम कसी है. बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं से कानपुर हिंसा और नूपुर शर्मा के मामले पर बयान न देने के लिए कहा है. बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं से कहा है कि वे संवेदनशील मामले पर बोलते समय ध्यान रखें कि किसी धर्म का अपमान न हो.

दरअसल, पिछले दिनों नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर पर बयान दिया था. इसे लेकर काफी विरोध हुआ. यहां तक कि अरब देशों ने भी इस बयान की निंदा की है. इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया. बीजेपी ने कहा था कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के विरोध में है. हालांकि, बाद में नूपुर शर्मा ने अपने बयान के लिए माफी मांगी और इसे वापस ले लिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story