
x
Bihar बिहार। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान बॉर्डर पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है। बताया गया कि बॉर्डर पर 72 घंटे के लिए आवागमन बंद कर दिया गया है। एसएसबी के जनसंपर्क अधिकारी बिहार के बथनाहा, रक्सौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में भारत-नेपाल सीमाओं पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) हाई अलर्ट पर है, क्योंकि बिहार चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। चुनाव के इस चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। यह चुनाव कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित पहला बड़ा चुनावी अभ्यास होने के कारण उल्लेखनीय था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
Tagsबिहार विधानसभा चुनाव 2025भारत-नेपाल सीमाएसएसबी हाई अलर्टदूसरे चरण मतदान122 सीटें20 जिलेमतदाता संख्यासुरक्षा व्यवस्थासीमा बंदीफर्स्ट टाइम वोटरदिव्यांग मतदातावरिष्ठ नागरिकमतदान तिथि 11 नवंबरचुनाव नतीजे 14 नवंबरNDAमहागठबंधनराजद.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





