भारत

कांवड़ यात्रा-2026 से पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

Shantanu Roy
30 July 2026 5:08 PM IST
कांवड़ यात्रा-2026 से पहले सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट
x
Saharanpur. सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन में रेलवे स्टेशन सहारनपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बीडीडीएस एवं एएस चेक टीम द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थल, फुटओवर ब्रिज तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।


संदिग्ध वस्तुओं एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई तथा डॉग स्क्वाड एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी अभियान संचालित किया गया। इस दौरान यात्रियों एवं आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 पर दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सहारनपुर पुलिस आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनपद के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
Next Story