भारत

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा दिखा, छात्राएं दहशत में हैं

jantaserishta.com
30 Aug 2024 12:10 PM IST
गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा दिखा, छात्राएं दहशत में हैं
x

सांकेतिक तस्वीर

जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा.
नई दिल्ली: एक बार फिर महिलाओं के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। घटना आंध्र प्रदेश की है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा मिलने से बवाल हो गया है। खबर है कि इस मामले में आरोपी कॉलेज का ही छात्र है। फिलहाल, इस घटना की जांच जारी है। कुछ दिनों पहले एक कॉफी आउटलेट के वॉशरूम में भी हिडन कैमरा पाया गया था। तब कैफे का कर्मचारी ही आरोपी निकला था।
कैमरा मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित एसआर गुडलवल्लेरू इंजीनियरिंग कॉलेज में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। घटना गुरुवार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉस्टल की कई छात्राओं को न्याय की मांग के लिए नारेबाजी करते देखा गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और कैंपस में महिलाओं की सुरक्षा उपायों की भी मांग की जा रही थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है, जो इसी कॉलेज का छात्र था। साथ ही उसके लैपटॉप से करीब 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को शक है कि उसने वीडियो अन्य छात्रों को भी बेचे हैं। हालांकि, विजय की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story