भारत

EVM की सुरक्षा को लेकर हाईटेक इंतजाम, 24 घंटे नेता जी का पहरा

jantaserishta.com
6 March 2022 4:38 PM IST
EVM की सुरक्षा को लेकर हाईटेक इंतजाम, 24 घंटे नेता जी का पहरा
x
स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के बाहर डेरा डाले हुए हैं.

मेरठ: विधानसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले पूरे प्रदेश में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विपक्षी दल चुनाव बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. ईवीएम की सुरक्षा में कोई कोर-कसर न रह जाए, इसके लिए प्रत्‍याशियों ने चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था कर रखी है. प्रत्‍याशियों की सजगता का एक उदाहरण मेरठ में देखा गया. यहां एसपी, आरएलडी गठबंधन के हस्तिनापुर प्रत्‍याशी योगेश वर्मा और उनके समर्थक, दूरबीन लेकर 10 मार्च तक के लिए स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के बाहर डेरा डाले हुए हैं.

स्‍ट्रॉन्‍ग रूम और उसके आसपास के इलाके पर कड़ी नजर रखने के लिए, योगेश वर्मा ने हाईटेक इंतजाम किए हैं. स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के बाहर हस्तिनापुर के गठबंधन प्रत्याशी ने बाकायदा एक गाड़ी जिप्सी में खड़े होने की व्यवस्था की है और दूरबीन से ईवीएम पर नजर बनाए हुए हैं.
इसी तरह से स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के आसपास किसी भी संदिग्‍ध हरकत पर नजर रखने के लिए गठबंधन के प्रत्याशी और समर्थक दूरबीन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. इससे उन्‍हें दूर तक निगरानी करने में आसानी हो रही है. गठबंधन प्रत्‍याशी के समर्थक 24 घंटे तीन शिफ्ट में इस काम को कर रहे हैं.
गठबंधन के हस्तिनापुर प्रत्याशी योगेश वर्मा का कहना है कि 24 घंटे निगाह रखी जा रही है. 8-8 घंटे की शिफ्ट बनाकर काम किया जा रहा है और जिस तरीके से प्रशासन ने तीन घेरे के अंदर सुरक्षा बनाई हुई है, इसी तरीके से उन्होंने भी तीन घेरो में अपनी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था की हुई है. साथ ही, 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.
गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा का कहना है कि यह डर नहीं, निगरानी है, जागरूकता है और वह अपने माल की हिफाजत में लगे हुए हैं, क्योंकि उनका चुनाव बीजेपी से है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरीके से संतुष्ट हैं, लेकिन वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.
मेरठ में दो जगह होगी मतगणना
आप को बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना होनी है और मेरठ में सबसे पहले चरण में चुनाव हुआ था और इस बार मेरठ में दो जगह मतगणना होने की व्यवस्था की गई है. मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में हस्तिनापुर, सरधना और सिवालखास विधानसभाओं की मतगणना की जाएगी, वहीं मेरठ के लोहिया नगर मंडी में 4 विधानसभा- मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, किठौर और मेरठ कैंट चुनाव की मतगणना की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story