भारत
अरे ये क्या हो गया! स्कूल में छात्रा को आया हार्टअटैक, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में डर
jantaserishta.com
28 Sept 2023 8:44 AM IST

x
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें नजर आ रहा है कि क्लास में टीचर मौजूद हैं और बच्ची सबसे आगे वाली टेबल पर बैठी हुई है.
सूरत: गुजरात के सूरत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक छात्रा क्लासरूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई. स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि छात्रा को हार्ट अटैक आ गया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला सूरत के एक प्राइवेट स्कूल का है. यहां गोडादरा इलाके में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी की दो जुड़वां बेटियां आठवीं क्लास में हैं. दोनों क्लास में पढ़ाई कर रही थीं, तभी एक बच्ची बेंच से बेहोश होकर गिर गई.
यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें नजर आ रहा है कि क्लास में टीचर मौजूद हैं और बच्ची सबसे आगे वाली टेबल पर बैठी हुई है. वह राइट साइड की ओर झुकती जाती है और नीचे गिरकर बेहोश हो जाती है.
बच्ची जब गिरकर बेहोश हुई तो क्लास में सभी घबरा गए. टीचर और अन्य स्टूडेंट छात्रा को उठाने की कोशिश करते हैं, मगर उसे होश नहीं आया. बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए स्कूल प्रशासन अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





