लो कर लो बात! त्रिपुरा के CM का दावा, अमित शाह नेपाल और श्रीलंका में भी बनाएंगे BJP की सरकार

नई दिल्ली. राजनीति और अपनी सरकार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. सीएम बिप्लब देब ने देश के साथ ही विदेश में भी बीजेपी (BJP) को फैलाने की योजना का जिक्र किया है. अगरतला में आयोजित बीजेपी के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दावा किया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के पास नेपाल (Nepal) और श्रीलंका (Sri Lanka) में भी बीजेपी को स्थापित करने की योजना है. उनके पास वहां भी बीजेपी की सरकार बनाने का प्लान है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





