भारत

हे भगवान! किसी और की लापरवाही से युवक की मौत, देखें दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो

jantaserishta.com
10 April 2021 5:48 PM IST
हे भगवान! किसी और की लापरवाही से युवक की मौत, देखें दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो
x
भयंकर रोड हादसे में एक युवक की जान चली गई...

मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को एक भयंकर रोड हादसे में एक युवक की जान चली गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनाक्रम देखा जा सकता है और वीडियो देखकर साफ है कि कैसे किसी और की लापरवाही से किसी की जान चली गई. महज थोड़ी सी सावधानी रखकर इस घटना को टाला जा सकता था.

दरअसल, मुंबई के बोरिवली में हुई इस घटना में एक कार चालक की लापरवाही ने एक स्कूटी ड्राइवर की जान ले ली. यह हादसा बिना पीछे देखे बीच सड़क के खड़ी कार का दरवाजा खोलने से हुआ. अचानक से दरवाजा खुलने से स्कूटी सवार खुद को बचाने की कोशिश से बस के नीचे आ गया. सीसीटीवी में कैद ये हादसा दिल दहला देने वाला है.

अगर सीसीटीवी फुटेज पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि सड़क पर एक कार खड़ी है. पीछे से गाड़ियां आ रही हैं. तभी कार का ड्राइवर गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आता है, लेकिन इसी दौरान पीछे से एक बस और एक स्कूटी ड्राइवर आ रहे थे. कार के दरवाजे से बचने की कोशिश में स्कूटी ड्राइवर बगल से गुजर रही बस के नीचे आ जाता है और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर जाता है.
इतने में बहुत से लोग आसपास से आ जाते हैं और स्कूटी ड्राइवर की मदद करने लगते हैं. कार ड्राइवर को वहां खड़े देखा जा सकता है. एक शख्स मृतक की स्कूटी साइड में खड़ी करता है. हालांकि, हादसे में स्कूटी ड्राइवर की मौत हो गई.
यह हादसा 9 अप्रैल को मुंबई के बोरीवली के पूर्व दौलत नगर में उत्सव होटल के सामने हुआ, जिसमें 19 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम अमन यादव है. स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story