भारत

अरे बाप रे...नौकरानी ने 20 लाख के आभूषण धीरे धीरे किए चोरी, 2 बहनें गई जेल

jantaserishta.com
1 Aug 2021 8:59 AM IST
अरे बाप रे...नौकरानी ने 20 लाख के आभूषण धीरे धीरे किए चोरी, 2 बहनें गई जेल
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

ग्रेटर नोएडा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वालीं दो बहनों उषा और सुमन को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उषा जिस घर में काम करती थी, उसने अपनी बहन के साथ मिलकर वहां से लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए. पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर 3 लाख रु के सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए हैं.

मामला कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र स्थित सेक्टर 137 की पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी का है. यहां आईटी कंपनी में काम करने वाले सौरव कुमार रहते हैं. इसी सोसाइटी में टावर नंबर 9 के 1406 फ्लैट में उनकी मां सरन भट्टाचार्य भी रहती हैं. सरन के घर में सहायिका मई 2021 से नौकरी कर रही थी. आरोप है कि उसने अलमारी में रखे करीब 20 लाख रुपए के आभूषण धीरे धीरे चोरी कर लिए.
जांच में हुआ खुलासा
चोरी की जानकारी होने पर सौरभ कुमार ने कोतवाली सूरजपुर पुलिस से शिकायत की. इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के बाद फेस टू के याकूबपुर इलाके से घर में काम करने वाली उषा और उसकी बहन सुमन को गिरफ्तार कर लिया. उषा और सुमन दोनों सगी बहन है और पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी के अलावा कई आसपास के इलाकों में घरेलू सहायिका का काम करती हैं. आरोप है कि दोनों ने सरन भट्टाचार्य के फ्लैट से लाखों रु के जेवरात चुराए. पुलिस ने 3 लाख रुपए के जेवर बरामद कर लिए हैं और बाकी की बरामदगी की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story