भारत

नायकों की प्रतिमा तोड़ी, 2 आरोपी पकड़े गए

jantaserishta.com
16 Aug 2023 2:56 PM IST
नायकों की प्रतिमा तोड़ी, 2 आरोपी पकड़े गए
x
ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
रांची: साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो थाना क्षेत्र के जिरुल गांव में ऐतिहासिक संथाल हूल क्रांति के नायकों सिदो-कान्हू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव के रहने वाले ठाकुर सोरेन और उसके पुत्र सोमाय सोरेन को मंगलवार की शाम प्रतिमा तोड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ा और उन्हें बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ठाकुर सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ पहले बिहार में रह रहा था। एक साल पहले यह परिवार जिरुल गांव पहुंचा।
ठाकुर सोरेन और उसके परिजनों का दावा है कि सिदो-कान्हू की प्रतिमा उनकी जमीन पर अवैध रूप से स्थापित की गई है। जबकि, ग्रामीण उसके दावे को गलत ठहरा रहे हैं। बता दें कि सिदो-कान्हू अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1856 में हुई हूल क्रांति के अगुआ थे। इन दोनों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी थी।
झारखंड के संथाल परगना में लोग सिदो-कान्हू को भगवान की तरह पूजते हैं। उनकी प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में आक्रोश है। बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story