भारत

क्रेजी ड्रग...86 करोड़ की हेरोइन पकड़ाई, एक्शन से हड़कंप

jantaserishta.com
21 Nov 2024 3:40 PM IST
क्रेजी ड्रग...86 करोड़ की हेरोइन पकड़ाई, एक्शन से हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

दो गिरफ्तार.
दिल्ली: असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से चंफाई जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 86 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन गोलियां और हेरोइन जब्त की है. साथ ही इनमें से एक मामले में म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार भी किया गया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
जानकारी के मुताबिक असम राइफल्स और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को एक गांव में अभियान चलाया था. सुरक्षा बलों को पहले से ही सूचना मिली थी कि भारत-म्यांमार सीमा पर तियाउ नदी के पार एक संदिग्ध खेप लाई जा रही है.
असम राइफल्स के बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान तस्कर मौके से भाग निकले, लेकिन खेप जब्त कर ली गई. इसमें कहा गया है कि तलाशी के दौरान 85.56 करोड़ रुपये मूल्य की 28.52 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गईं.
मेथमफेटामाइन की गोलियां, जिन्हें ‘क्रेजी ड्रग’ भी कहा जाता है. ये गोलियां भारत में प्रतिबंधित हैं. बयान में कहा गया है कि जिले में एक अन्य अभियान में म्यांमार निवासी एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 39 लाख रुपये की 52 ग्राम हेरोइन जब्त की गई.
इसके अलावा मादक पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई. आपको बता दें कि इससे पहले बीते महीने में भी नशीली दवाएं बरामद की गई थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story