भारत

रेलवे स्टेशन पर 55 लाख से अधिक की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Jun 2026 4:05 PM IST
रेलवे स्टेशन पर 55 लाख से अधिक की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी सफलता मिली है.
सिलचर: असम में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे पुलिस बल (जीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। बदरपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान के दौरान जीआरपीएफ ने 55.84 लाख रुपए मूल्य की संदिग्ध हेरोइन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 279.21 ग्राम बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11:20 बजे जीआरपीएफ की टीम बदरपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित निगरानी और जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके कंधे पर बैकपैक था।
पुलिसकर्मियों को देखकर वह घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सतर्क जीआरपीएफ जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसके बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बैकपैक के अंदर छिपाकर रखे गए साबुन के 22 डिब्बे बरामद हुए। जब इन डिब्बों की जांच की गई तो उनमें संदिग्ध हेरोइन पाई गई।
जीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, साबुन के डिब्बों से निकाले गए नशीले पदार्थ का कुल वजन 279.21 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 55.84 लाख रुपए आंकी गई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मो. ताजउद्दीन के रूप में हुई है। वह श्रीभूमि जिले के नीलांबाजार थाना क्षेत्र के मालिया गांव का निवासी है और मो. अब्दुल्ला का पुत्र बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह बदरपुर निवासी जसीम नामक व्यक्ति के लिए बतौर कैरियर काम कर रहा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपए मिलने थे। उसने बताया कि वह हेरोइन की इस खेप को बदरपुर से भंगा पहुंचाने वाला था, जहां किसी अन्य व्यक्ति को यह बैग सौंपा जाना था। जीआरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story