भारत

करोड़ों का हेरोइन जब्त, मामलें में महिला समेत 10 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Feb 2023 1:32 PM GMT
करोड़ों का हेरोइन जब्त, मामलें में महिला समेत 10 तस्कर गिरफ्तार
x
मामलें में जांच जारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की सोनभद्र पुलिस ने 2 किलो 180 ग्राम हेरोईन के साथ एक महिला समेत दस तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 20 लाख रूपये आंकी गयी है। अवैध मादक पदार्थ खरीदने एवं बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक सूचना के बाद शनिवार सुबह घोरावल रोड पर देवपठीया के हाते से घेराबंदी कर एक महिला समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया।
इस दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में कुल 2 किलो 180 ग्राम हेरोईन बरामद की गयी। हेरोइन की कीमत 2.2 करोड़ रुपये है। राबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 67/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर लिया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश टीम बनाकर की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. गोपाल उर्फ विमल राम निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष।
2. राज भारती निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।
3. सुधीर कुमार राम उर्फ विधायक उर्फ सुनील पुत्र बलिराम निवासी जैत राबर्ट्सगंज।
4. सोनू उर्फ बन्टी निवासी जैत राबर्ट्सगंज।
5. अवधेश राम निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 51 वर्ष।
6. शैलेश कुमार राम उर्फ गोपी निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष।
7. बाबूनन्दन निवासी मोकरसिम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष।
8. सोनू निवासी सेमरी मिश्र, थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष।
9. हरिश्चन्द उर्फ मन्नर कनौजिया निवासी बैरला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष।
10. चांदनी पत्नी संजय कन्नौजिया निवासी बेरला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र 28 वर्ष।
Next Story