भारत
भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से गिराई गई करोड़ों की हेरोइन बरामद, पाकिस्तान के नापाक इरादे नाकाम
jantaserishta.com
2 Feb 2023 12:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी तस्करों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पंजाब के फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जवानों ने ड्रोन से गिराई गई 2.622 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि बुधवार को सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को फाजिल्का में अपने सीमावर्ती गांव मुंबेके के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन की भनभनाहट और टिमटिमाती हुई लाल बत्ती दिखी। ड्रिल के मुताबिक जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को रोकने की कोशिश की।
बीएसएफ ने कहा कि इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया। वहीं क्षेत्र की तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने 2.622 किलोग्राम हेरोइन के 3 पैकेट बरामद किए। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
बीएसएफ एक अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर तस्करी करने के तस्करों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
Tagsबीएसएफभारत-पाक सीमाड्रोनकरोड़ों की हेरोइनहेरोइनसीमाBSFIndo-Pak borderdronesheroin worth croresheroinborder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





