भारत

साबुन के बॉक्स में ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस देखकर रह गई दंग

jantaserishta.com
8 April 2022 8:16 AM IST
साबुन के बॉक्स में ले जा रहे थे हेरोइन, पुलिस देखकर रह गई दंग
x
एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गुवाहाटी: असम के मोरीगांव जिले में गुरुवार को एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से तीन करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की गई. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

एजेंसी के अनुसार, इस मामले के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल बरुआ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थों के साथ जा रहे हैं. इस सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लहरीघाट थाना क्षेत्र के दंतियालबोरी इलाके में एक वाहन को रोका.
पुलिस ने वाहन की चेकिंग के दौरान 390 ग्राम हेरोइन बरामद की. पुलिस ने बताया कि हेरोइन को 28 साबुन के बॉक्स में ले जाया जा रहा था. बरामद हेरोइन की कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story