भारत

सामने आया अनोखा मामला! बाघिन से भिड़ा भैंसों का झुंड, चरवाहे की बची जान

jantaserishta.com
18 Aug 2026 8:11 AM IST
सामने आया अनोखा मामला! बाघिन से भिड़ा भैंसों का झुंड, चरवाहे की बची जान
x
जानें स्टोरी.
भोपाल: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे पर बाघिन ने हमला कर दिया. चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं. भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई. भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई. हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है.
जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है.
टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट का यह मामला है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों से जंगल में अकेले नहीं जाने और मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशते हुए अनजाने में बफर जोन की सीमा पार कर कोर क्षेत्र में पहुंच गए थे. इसी दौरान उनका सामना एक बाघिन और उसके शावक से हो गया. शावक को खतरे में समझ बाघिन ने अचानक रामनरेश सिंह पर हमला कर दिया.
हमला होते ही रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई. उनकी आवाज पहचान कर भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं. भैंसों के झुंड के आक्रामक रुख को देखकर बाघिन अपने शावक के लेक भाग गई. बाद में पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया. उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है. पीड़ित को तात्कालिक सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story