भारत

पति की मौत...फिर दिया धोखा, अब मिला धोखा...वो हैरान थी...

jantaserishta.com
18 Dec 2025 5:24 PM IST
पति की मौत...फिर दिया धोखा, अब मिला धोखा...वो हैरान थी...
x
जानें पूरी स्टोरी.
इंदौर: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से लिव-इन रिलेशन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन में रहना शुरू किया और इस दौरान उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसने एक अन्य युवक से शादी की थी. इसी दौरान महिला का संपर्क क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुआ. आरोप है कि इस युवक ने महिला को शादी का भरोसा दिया और उसके साथ लिव-इन में रहने के लिए सीहोर ले गया. महिला अपने घर से करीब दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर साथ लेकर गई थी.
महिला का कहना है कि युवक उन्हीं पैसों और जेवरात से मौज-मस्ती करता रहा. वह महिला को मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में घुमाता रहा. पहले दोनों सीहोर में रहे और बाद में पीथमपुर चले गए. इस दौरान पूरे खर्च की जिम्मेदारी महिला के पैसों से ही चलती रही.
पीड़िता के अनुसार जब उसके पैसे और जेवर खत्म हो गए और युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने विरोध किया. इसके बाद युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक उसे सिगरेट से जलाता था, जिसके निशान आज भी उसके शरीर पर मौजूद हैं.
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला युवक को छोड़कर वापस अपने पति के पास आ गई और चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story